अयोध्या का किस्सा अभी ठंडा नही हुआ था की एक और घटना ने हमे झकझोर कर रख दिया। इस बार एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ यह दुषकर्म किया गया जो की एक 42 साल के मुस्लिम युवक ने इसको अंजाम दिया । सोमवार शाम को आरोपित सलमान, जो बीकापुर का निवासी है और अपने ससुराल में रहता है, बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया। घर में उस समय वह अकेला था। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ ही देर बाद बच्ची की चीखें सुनकर पड़ोस की एक महिला को शक हुआ और उसने दरवाजे पर जोर से पीटना शुरू किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। लेकिन, इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, सलमान मौके से फरार हो गया।पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने बताया कि इस मासूम सी बच्ची के साथ दुषकर्म किया गया है! तब भी डॉक्टरों ने यह सुनिश्चित किया की बच्ची की हालत अब स्थिर है । घटना के बाद से पुलिस ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है, क्योंकि मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है और तनाव बढ़ने की आशंका है। करीब दस घंटे की भागदौड़ के बाद पुलिस ने सलमान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दस घंटे की भागदौड़ के बाद पुलिस ने सलमान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस अपराध की पूरी जांच कर रही है ।




























































