तक यूट्यूब और नेटफ्लिक्स के लुभावने कंटेंट से अभ्यस्त हो चुके दर्शकों के लिए एलन मस्क एक नया और दिलचस्प विकल्प लेकर आ रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और तकनीक के क्षेत्र में अपने इनोवेटिव आइडियाज के लिए मशहूर एलन मस्क ने घोषणा की है कि वह जल्द ही एक नया टीवी ऐप लॉन्च करने वाले हैं, जिसका नाम होगा ‘X’.
हाल ही में नेटफ्लिक्स ने अपनी ओटीटी सेवाओं की फीस बढ़ाने की बात की थी, लेकिन इससे पहले ही मस्क ने अपने नए ऐप की घोषणा कर दी है। इस कदम के बाद, संभावना जताई जा रही है कि नेटफ्लिक्स अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकता है। नया X ऐप, यूट्यूब और नेटफ्लिक्स की तरह ही होगा और उपयोगकर्ता इसे X प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक्सेस कर सकेंगे।
एलन मस्क ने कहा है कि X टीवी का बीटा वर्जन जल्द ही लांच किया जाएगा, जिसे एंड्रॉयड टीवी पर देखा जा सकेगा। वर्तमान में, यह बीटा वर्जन LG टीवी, अमेज़न फायर टीवी, और Google टीवी पर चलाया जा रहा है। हालांकि, X ऐप की आधिकारिक लांच तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है।
X ऐप पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी मिल चुकी है। गूगल प्ले पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, X एक नया OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को लाइव चैनल, समाचार, खेल, मूवीज, म्यूजिक और मौसम अपडेट जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, X टीवी ऐप पर 72 घंटे का स्टोरेज भी मिलेगा, जिससे आप अपने पसंदीदा मूवीज और शो को डाउनलोड कर सकते हैं और क्लाउड स्टोरेज पर 72 घंटे तक देख सकते हैं|




























































